aaccc counselling 2025
तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां हम बात करेंगे All India 15% Quota के तहत होने वाली AACCC (Ayush Admissions Central Counselling Committee) की काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में। इसमें आप जानेंगे:
AACCC की काउंसलिंग होती कैसे है?
क्या Security Amount लगेगा?
रजिस्ट्रेशन कैसे और कहां करना है?
आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया क्या होगी?
कॉलेज NCISM से Approved है या नहीं, ये कैसे पता करें?

NCISM Approved Colleges कैसे पता करें?
सबसे पहले जाएं NCISM की ऑफिसियल वेबसाइट पर: ncismindia.org
वहां Information Desk में जाकर “Permission Status” पर क्लिक करें।
अगर आप आयुर्वेद कॉलेज देखना चाहते हैं, तो Ayurveda Option पर क्लिक करें और Year सेलेक्ट करें।
यहां से आप Approved और Disapproved कॉलेज की लिस्ट देख सकते हैं।
ध्यान दें: हर साल Inspections होते रहते हैं और यह लिस्ट अपडेट होती रहती है।
AACCC की काउंसलिंग कहां होती है?
AACCC की काउंसलिंग की ऑफिसियल वेबसाइट है: aaccc.gov.in
यह वेबसाइट हर साल जुलाई-अगस्त के महीने में अपडेट होती है।
AACCC UG काउंसलिंग अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।
काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे होती है?
AACCC की UG काउंसलिंग में कुल 4 राउंड होते हैं:
Round 1
Round 2
Round 3 (Mop-Up)
Stray Vacancy Round (SVR)
अगर कोई सीट खाली रह जाती है, तो Super Stray Vacancy Round भी हो सकता है।
Round 1 प्रक्रिया:
सबसे पहले Provisional Seat Matrix वेबसाइट पर Display की जाएगी।
फिर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
रजिस्ट्रेशन फीस:
Non-Refundable Fees:
Gen/EWS/OBC: ₹1000
SC/ST/PwBD: ₹500
Deemed University: ₹5000 (for all categories)
Refundable Security Deposit:
Govt/AIQ Colleges: ₹20,000
Deemed Universities: ₹50,000
इसके बाद:
Choice Filling का ऑप्शन खुलेगा
फिर Round 1 का रिजल्ट आएगा
रिजल्ट के बाद दो संभावनाएं:
Seat Allotted:
Free Exit (अगर आप सीट पर रिपोर्ट नहीं करते तो आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं)
Seat Join करके Upgradation के लिए Participate कर सकते हैं
Seat Not Allotted:
सीधे अगली Round में Participate कर सकते हैं
फिर से Choice Filling करनी होगी (Registration की जरूरत नहीं)

Round 2 प्रक्रिया:
जिन स्टूडेंट्स को 1st Round में Seat Allot नहीं हुई थी
जिन स्टूडेंट्स ने Upgradation ऑप्शन लिया था
या जो 1st Round में Participate नहीं कर पाए थे (उन्हें फिर से Registration करना होगा)
ध्यान दें: Choice Filling Fresh करनी होगी। आप कॉलेज का Sequence Same रख सकते हैं।
रिजल्ट के बाद:
अगर Seat Allot होती है और आप Join नहीं करते तो आपकी ₹20,000 की Security Forfeit हो जाएगी।
यानी Round 2 में Free Exit का ऑप्शन नहीं होता।
अगर आपने Reporting नहीं की:
तो आपको दुबारा ₹20,000 जमा करके Round 3 में Participate करना होगा।
Round 3 (Mop-Up Round):
State के 2nd Round के बाद Central का 3rd Round शुरू होता है
अगर सीट Allot होती है, तो Join करना Compulsory है
अगर Reporting नहीं की या Seat Withdraw की, तो आप आगे किसी भी Counselling (State/Central) के लिए Ineligible हो जाएंगे

Stray Vacancy Round:
इसमें पिछले Round में जिनकी सीट Allot नहीं हुई वो Participate कर सकते हैं
इसमें Fresh Choice Filling करनी होगी
कोई Upgradation नहीं होता
Allotted सीट Join करना अनिवार्य है, कोई Free Exit नहीं
Stray Vacancy के दो राउंड होते हैं:
SVR 1
SVR 2
SVR 2 में वही Candidate भाग ले सकते हैं जिनकी अब तक कोई भी सीट Allot नहीं हुई
इसमें कोई नया Registration नहीं होता
अगर सीट Allot होती है, तो Join करना अनिवार्य है
Important Notes:
कब Fee Refund नहीं होगी, इसे ध्यान से समझें
कब Seat Withdraw कर सकते हैं, कब नहीं
Central और State Counselling Alternate चलती है:
- पहले Central का Round 1
- फिर State का Round 1
- फिर Central का Round 2
- फिर State का Round 2
- और आगे भी यही क्रम चलता है

AACCC काउंसलिंग की प्रक्रिया को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है ताकि आप कोई गलती न करें।अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी लगी हो तो इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
आपका अपना — सवाई प्रजापति